अमरजीत सिंह
फैजाबाद:विकासखंड मवई क्षेत्र में स्थित कृष्णावती राम नरेश डिग्री कालेज पूरे मुरली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।संस्थाध्यक्ष रामनरेश तिवारी व संगठन के विभाग प्रचारक ने मां भारती व पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।गुरु दक्षिणा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक अमरनाथ ने कहा जब जब समाज खंडित हुआ है।तब-तब इस देश में विपदा आई है।
आरएसएस की शाखा चरित्र निर्माण की कार्यशाला है।जहां पर भगवा ध्वज को गुरु मानकर स्वयंसेवक अनुशासन व चरित्र का पाठ पढ़ते हैं।इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों द्वारा भगवा ध्वज का पूजन कर गुरु दक्षिणा अर्पित की गई।
डिग्री कालेज के संस्थापक राम नरेश तिवारी ने कहा गुरु की परिकल्पना इस सृष्टि के निर्माण के साथ ही शुरू हुई है।एक मनुष्य के लिए प्रकृति की हर वस्तु गुरु के समान है क्योंकि प्रकृति की हर जड़ चेतन वस्तु हमें किसी न किसी रूप में शिक्षा देती है।कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि गुरु के बिना कोई कार्य संभव नहीं।हम गुरु की पूजा के साथ ही किसी कार्य का शुभारंभ करते है।ब्लॉक प्रमुख मवई राजीव तिवारी ने कहा कि गुरु दक्षिणा भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा है।जिला प्रचारक मनीष कुमार ने संघ,संस्कृति और संस्कार के विषय में बोलते हुए सभी लोगों से भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने का आह्वान किया।इस मौके पर रामदर्शन यात्रा के समन्वयक रविकांत,जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी,धर्मेंद्र सिंह,संतोष मिश्र,मनोज मिश्र,सुरेश मिश्र,विजय मिश्र देवेंद्र शुक्ल ओम प्रकाश मिश्र सुशील कुमार बृजेश मिश्र आदि लोग मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ