सुनील उपाध्याय
बस्ती:जिले के नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवर ब्रिज हादसे में राहत की खबर यह है कि इसमें किसी की जान नहीं गई।
मौके पर अफसरों और हाइवे के लोंगो द्वारा बाद की स्थितियों का नियंत्रण करना ही पहली प्राथमिकता थी जिसे सजगता से किया गया। गनीमत रही कि ये हादसा दो दिन पहले नहीं हुआ क्योंकि कांवड़ भक्तों का बड़ा सैलाब इस सड़क से गुजरा था।
कैसे गिरा ओवर ब्रिज
प्रत्यक्षदर्शियों की बात करें तो भोर में गुजर रहे किसी बड़े ट्रालेवाले के ट्रक में बीम के नीचे लगा ग्रिल फंस गया जिसके चलते यह हादसा सामने आया है हालांकि इससे पहले नेशनल हाईवे निर्माण अथार्टी ने साइड में अवरोधक लगा रखा था लेकिन रास्ता पतला हो जाने के कारण अक्सर जाम लग जा रहा था। कावड़ और जाम की समस्या को देखते हुए अवरोधक को हटा दिया गया यह भी एक वजह बनी।
अफवाहों का बाजार गर्म
हादसे के बाद अफवाहों का भी बाजार गर्म हो चला है सोशल मीडिया पर कई लोगों के मारे जाने की भी चर्चा हो रही है ऐसा कुछ नहीं है एक शख्स जो मौके पर लिंटर के नीचे काम कर रहा था थोड़ी देर के लिए उसके जान पर संकट बना था लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी से उसे सही सलामत उतार दिया गया।
अधिकारी मौजूद
जिलाधिकारी डॉ राजशेखर पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के साथ ही सुगमतापूर्वक ट्रेफिक के लिए शीघ्र उपाय करने के निर्देश हाइवे प्रशासन को दिए।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ