Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

निमंत्रण से लौट रहे युवक को बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट




घटना को लेकर आक्रोश लगाया जाम  








   शिवेश शुक्ला                           
प्रतापगढ । शनिवार को बीती देर रात निमंत्रण से घर जा रहे युवक की अज्ञात बदमाशो ने गोली मारकर हत्या कर दी । घटना की जानकारी पर पहुची पुलिस ने मामले की जॉच पडताल में जुटी रही । सुबह जब आस - पास व परिजनों को जानकारी मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया । 
    वही घटना से आक्रोशित लोगो ने पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध मार्ग जाम कर पुलिस विरोधी नारेबाजी करने लगे । 










जानकारी के अनुसार जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भीटी गॉव निवासी मोतीलाल वर्मा पास के गॉव से निमंत्रण से लौट रहा था कि जैसे गॉव के करीब पहुचा था कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर  हत्या कर दी गई। 










अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर फायरिंग करते हुए आराम से फरार हो गए। हत्या की वारदात से इलाके में  सनसनी फैल गई ।  सूचना पर पहुची इलाकाई पुलिस ग्रामीणों के आक्रोश के आगे बेबस हो गई और शव को हाथ तक नही लगा पाई। 










सुबह ग्रामीण शव ले कर  दयालगंज बाजार पहुचे जहॉ  चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम के चलते चैराहे से चारो तरफ के रास्तों पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया।सूचना पर सीओ पट्टी समेत कई थानों की फोर्स पहुची  किन्तु ग्रामीणों के आक्रोश के आगे बेबस और मूकदर्शक बनी हुई है। ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ जबरजस्त आक्रोश रहा ।








इस दौरान आक्रोशित लोगो ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किए। बता दे तमाम बड़ी और गम्भीर वारदातों का भी पुलिस खुलासा कर पाने में पूरी तरह नाकाम दिख रही है। इतना ही नही पखवारे भर पहले कोहड़ौर कोतवाली से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर सगे व्यापारी भाइयो की उस समय हत्या की गई जब दोनों अपनी दुकान पर बैठे थे और बताया गया कि हत्यारे थाने की ओर ही भागे थे इस मामले कई जगह व्यपारियो ने जाम लगाया कई बाजार भी विरोध में बंद रहे स्थानीय बाजार में इलाहाबाद फैजाबाद हाइवे चौबीस घण्टे बन्द रहा। 










इस मामले में मुख्यमंत्री ने चौबीस घण्टे में खुलासे का निर्देश दिया बावजूद इसके अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं हो सका है ! पुलिस असहाय बनी महज लकीर पीटते नजर आ रही है !

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे