शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! नई पेंशन योजना को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने , केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित योजनाओं राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं / विभागों निजीकरण आउटसोर्सिंग ठेकेदारी व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त करते हुए व्यवस्थाओं के तहत कर्मचारियों को समायोजित किए जाने , रिक्त पदों पर नियुक्तियां किए जाने , संविदा आउटसोर्सिंग व अन्य माध्यमों से कार्यरत कर्मियों को समान कार्य समान वेतन निर्धारित किए जाने सहित 18 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आवाहन पर जिले के स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कर्मचारी , संघ रोडवेज कर्मचारी परिषद , सिंचाई कर्मचारी संघ , एनएचएम संघ सहित विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर 11 एवं 12 अक्टूबर को डॉक्टर एसबी शुक्ला के नेतृत्व में कार्य शुरू होने के बाद से 2 घंटे तक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है !
बुधवार को जिला चिकित्सालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान डॉक्टर एसबी शुक्ला ने कहां की राज्य कर्मचारी शिक्षक , संयुक्त मोर्चा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण घटक है राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण के लिए शासन से लगातार अनुरोध करता रहा किंतु कई महीने बाद तक शासन द्वारा मांगों को अमल में न लाए जाने के चलते कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका जिसके चलते पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है और प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 11 व 12 अक्टूबर को जिले के समस्त कर्मचारी संगठन एकजुट होकर 2 घंटे तक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है !
इस दौरान नर्सेज संघ की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा तिवारी व नेत्र सहायक संघ के सुनील राय एंव एक्सरे टेक्नीशियन संघ के अखिलेश दुबे सहित कई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी गण मौजूद रहे! सभी ने एक स्वर में कहा कि समूचे जनपद में शासन द्वारा कर्मचारियों की जा रही उपेक्षा का विरोध किया जाएगा और जिले के समस्त सीएचसी व पीएचसी एंव जिला मुख्यालय के अस्पतालों सहित अन्य विभाग के कर्मचारी संगठन मांगों को लेकर 2 घंटे का कार्य का बहिष्कार करेंगे इसके बावजूद भी यदि शासन मामले को संज्ञान में लेते हुए कर्मचारियों की मांगों व उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं करती है तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर व्यापक पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा !
उधर दूसरी ओर एनएचएम संघ के अध्यक्ष सीएम शुक्ला ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आवाहन पर 11 व 12 अक्टूबर को कार्य के बहिष्कार का लिए गए निर्णय का एनएचएम संघ पूर्णरूप से समर्थन करेगी और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए जिले के समस्त सीएचसी व पीएचसी सहित जिला मुख्यालय के अस्पतालों में तैनात एनएचएम कर्मचारी संघ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 2 घंटे का कार्य का बहिष्कार करेंगे !
पत्रकार वार्ता के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के विजय यादव जेपी यादव डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंत्री राकेश यादव नर्सेज संघ की मंत्री सुशीला देवी सहित आदि लोग मौजूद रहे !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ