हाड़ा विकास
सिद्धार्थनगर:बढ़नी स्थित राम जानकी मंदिर के सभागार में हिंदू युवा वाहिनी (भारत) की नगर ईकाई की एक बैठक संपन्न हुई, जिसके मुख्य अतिथि रहे संगठन के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार में जी जान से जुड़ने की अपील की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। एक ही शरीर में सभी वर्ण विद्यमान हैं, इसलिए आप सभी अपने आप को केवल हिन्दुत्व के लिए समर्पित करके आगे बढ़ें। इस दौरान मनोज पांडेय, पाटेश्वरी अग्रहरी, गोपाल रौनियार, विजय किशोर, सुमित साहू, जगदीश साहू, ध्रुव कांदू, पंकज दूबे, श्रवण गुप्त, राजेंद्र यादव आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ