सुनील उपाध्याय
बस्ती । जिलाधिकारी डाॅ0 राज शेखर की अध्यक्षता में स्थानीय तहसील सभाकक्ष में शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारों को शान्तिपूर्ण वातावरण में परम्परागत ढंग से सौहार्दपूर्ण परिवेश में मनाने की अपील करते हुए अधिकारियों से नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी डाॅ0 राज शेखर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सचेष्ट रहने का निर्देश देते हुए की गयी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा किया। उन्होने निर्देशित किया कि नालियों की साफ-सफाई की पूर्व से ही व्यवस्था करा ली जाय। शहर में धुमने वाले छुट्टा पशुओं के स्वछन्द विचरण पर प्रभावी रोक लगायी जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि यद्यपि बस्ती में सभी त्योहारों को आपसी भाई चारा के वीच शान्तिपूर्ण ढंग से मनाने की परम्परा है फिर भी विघटनकारी तत्वों के मंसुबों पर पानी फेरने के लिए अधिकारियों को संवेदनशील रहते हुए सदैव सचेष्ट रहना होगा। इसके लिए हर सम्भव प्रयास किया जाना चाहिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि कुल 1178 दुर्गा प्रतिमाए स्थापित है, स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के निकट मांस, मदिरा व अण्डे की दुकानों को पूर्णतया प्रतिबन्द्धित किया जाय। उन्होने अमहट घाट पर पानी के टैन्कर की व्यवस्था के सुझाव पर सार्थक व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रतिमा पण्डालों के व्यवस्थापको से अपील किया की पर्यावरण को साफ-सुधरा बनाये रखने के लिए निजी प्रयास भी करने तथा सीसी टीवी कैमरा लगवाये जाने की अपील किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, संयुक्त मजिस्टेट अमन दीप डुली, पत्रकार सर्व जगवीर सिंह, अशुतोष मिश्रा, सहित सभी क्षेत्राधिकारीगण, व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ