शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के मटटन नाले मे डूबने से छात्र की मौत को लेकर उपजे विवाद मे आखिर पुलिस ने उपद्रवियो पर शिकंजा कस ही दिया। थाना क्षेत्र के आमीशंकरपुर गांव के रामकिशुन का पुत्र अर्जुन सरोज मटटन नाले मे मंगलवार को समा गया। बुधवार को अर्जुन के शव घर पहुंचने पर परिजनो ने सडक जाम शुरू कर दिया तथा मौके पर पहुंची पुलिस को सीओ समेत हमला बोलकर जख्मी भी बना दिया।
गुरूवार को मृतक छात्र का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने बवालियो पर कई गंभीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर अब ताबडतोड छापेमारी करनी शुरू कर दी। हालांकि उदयपुर एसओ वीरेंद्र मिश्र के द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमे मे ज्यादातर आरोपियो के नाम खुलासा करने को लेकर पुलिस राजी नही दिखी। फिर भी एसओ की ओर से दर्ज कराये गये मुकदमे मे ग्यारह नामजद आरोपियो के साथ सौ-डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ सरकारी कामकाज मे बाधा, लोकसेवक पर हमला, बलवा, समेत कई धाराओ मे केस दर्ज किया गया है। इस बाबत सीओ ओपी द्विवेदी का कहना है,
पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले उपद्रवियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी कीमत पर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने नही दिया जायेगा। जबकि मृतक छात्र अर्जुन सरोज के पिता की तहरीर पर भी पुलिस ने गांव के एक नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आमीशंकरपुर गांव मे अब पुलिस की आहट से ग्रामीण सहमे हुए देखे जा रहे है। ज्यादातर पुरूष घर से बाहर पलायन कर चुके है। जबकि गांव मे पुलिस व पीएसी का अभी भी सख्त पहरा बना हुआ है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ