Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राम को वन जाते देख भावुक हुए दर्शक , लक्ष्मण विलाप से भर आई आंखे










शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जिले में कई जगह चल रही रामलीला में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कहीं राम बनवास तो कहीं सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। राजगढ़ क्षेत्र के बबुरहा गांव  में सोमवार की रात राम वन गमन व केवट संवाद का मंचन किया। राम वन गमन और लक्ष्मण विलाप दृश्य देख  लोगों भावुक हो गए। 







नवदुर्गा पूजा समिति की ओर बबुरहा गांव में पांचवे दिन सोमवार की रात कलाकारों द्वारा रामवन गमन दृश्य का मंचन किया गया। इस प्रसंग को देख दर्शक भावुक होकर रो पड़े। अयोध्या के राज्याभिषेक के लिए जैसे ही राम के नाम की घोषणा की जानकारी मंथरा को हुई तो तुरंत उसने रानी कैकेयी को उकसाना शुरु कर दिया। घोषणा होने से पहले कैकेयी कोप भवन चली गई। राजा दशरथ तुरंत कोप भवन जागकर कैकेयी से नाराज होने का कारण पूछा। जब कैकेयी ने पूरी बात बतानी शुरु की। कहा राम की जगह मेरे बेटे भरत का राज्याभिषेक हो और राम को १४ वर्ष को वनवास होगा। तभी मैं कोप भवन से बाहर निकलूंगी।







 इस पर दशरथ बहुत दुखी हो गए। इसकी जानकारी राम को हुई तो वह खुद वनवास जाने के लिए तैयार हो गए। राम के साथ सीता, लक्ष्मण  का वनगमन के लिए जाना आदि का मंचन किया। राम के साथ वन जाने के लिए लक्ष्मण का विलाप करना भी दर्शकों को खूब भाया। वहीं केवट संवाद देख लोग रोमांचित हुए।










इस मौके पर वरूण श्रीवास्तव महेंद्र पटेल गरुण श्रीवास्तव पवन पटेल संजय गुप्ता मुकेश श्रीवास्तव अमन मिश्र  अरुण श्रीवास्तव  रवि गुप्ता राजेश श्रीवास्तव लक्ष्मीकांत पटेल गुड्डू  सोनू अभय मिश्र  अनिल पटेल मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे