अमरजीत सिंह
फैजाबाद।रूदौली कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की सुस्ती से हो रही लगातार लूट की घटनाएं।इससे पहले हुई कई लूट की घटनाओं का पुलिस द्दारा अब तक खुलासा न कर पाने से बदमाशों के हौसले हैं काफी बुलन्द जिससे बेखौफ बाइक सवार बदमाशों द्दारा की जा रही लगातार लूट की घटनाओं से क्षेत्र वासी काफी सहमें व दहशत में हैं।
अभी दो अक्टूबर को ग्राम खजुरी जिला बाराबंकी निवासिनी अफसाना बनो पत्नी मोहम्मद नफीस ने भारतीय स्टेट बैंक की भेलसर शाखा से 90 हज़ार रुपये निकालकर अपने बेटे मोहम्मद सलमान के साथ बाइक से अपने घर खजुरी जा रही थी महिला जैसे ही भेलसर चौकी से कुछ दूरी पर ही भेलसर टिकैतनगर मार्ग पर ग्राम बंनगावा के पास पहुंची तभी पीछे से पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने महिला से रुपयों का बैग छीनकर शुजागंज चौकी क्षेत्र के शुजागंज अख्तियार पुर मार्ग की ओर भाग निकले घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।पुलिस की सुस्ती को भांप कर लुटेरे लूट की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं।
अभी लगभग एक माह पहले भारतीय स्टेट बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर अपने घर जा रहे भेलसर निवासी सहीबुद्दीन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेलसर चौकी से चन्द कदम की दूरी पर बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने 49 हज़ार रुपये लूट लिए।और भेलसर गांव निवासी मोहम्मद नायाब की उनके घर दरवाजे पर खड़ी बाइक को बदमाश चुरा ले गए और 24 अक्टूबर को महिला स्वास्थ्य कर्मी किरन कुमारी की अस्पताल जाते समय भेलसर रूदौली मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चैन छीनकर फरार हो गए इससे पहले पेट्रोल पम्प के पास व तहसील गेट के पास भी हुई चोरियों का भी रूदौली पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी।और दो अक्टूबर को भरतीय स्टेट बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला से रूदौली पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर बाइक सवार बदमाश 90 हज़ार रुपये लूटकर फिर फरार हो गए और घटना स्थल पर पहुंची पुलिस फिर लकीर पीटती रह गई।वहीं घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने पहले हुई लूट की घटनाओं का अब तक खुलासा न होने से काफी नाराज दिखे और घटनाओं का शीघ्र खुलासा न होने पर कार्यवाही करने की बात भी कही।
लूट के सम्बंध में पूछे जाने पर कोतवाल विश्नाथ यादव ने कहा कि मैं फैज़ाबाद में वीआईपी डियूटी में आपको जो लिखना है वह लिख दो।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ