शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज कोतवाली की गरूडवाहिनी पुलिस दस्ता टीम ने सोमवार को दिन मे एक आरोपी को मय तमंचे व कारतूस धर दबोचा। गरूडवाहिनी के प्रभारी कृपाशंकर राय टीम के साथ आकस्मिक चेकिंग अभियान पर निकले थे। धधुआ गाजन पुल के समीप सगरा सुंदरपुर का अंकित पाण्डेय पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को दौड़ाकर गिरफ्त मे लिया तो उसके पास से एक तमंचा व तीन जीवित कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ