Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कृषि आवंटन पत्रावली गायब करने को लेकर मालबाबू के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज












शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। लालगंज तहसील के आवासीय कालोनी मे शराब पीकर हंगामा करने वाले मालबाबू के खिलाफ सोमवार को रजिस्टार कानूनगो की तहरीर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।





 राजस्व निरीक्षक हनुमान प्रसाद ओझा ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि तहसील मे तैनात नकल नवीस बाबू सुनील शर्मा ने करमाइन तथा अर्रो गांव के कृषि आवंटन पत्रावली दुरभि संधि कर गायब कर दिया। तहरीर के आधार पर आरोपी बाबू के खिलाफ धोखाधडी का केस दर्ज किया गया है।





 गौरतलब है कि आरोपी मालबाबू पर बीती शनिवार की रात सरस्वती विद्या मंदिर के समीप एसडीएम कालोनी मे शराब पीकर हंगामा किये जाने को लेकर बवेला हुआ था। तहसीलदार के फोन पर कोतवाली पुलिस आरोपी मालबाबू को सीएचसी ले जाकर उसका मेडिकल भी कराया था। रविवार को दोपहर बाद आरोपी मालबाबू को पुलिस ने हिदायत देकर छोड दिया था। 




इधर आरोपी बाबू द्वारा भी तहसीलदार तथा दो अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कालोनी स्थित अपने आवास मे घुसकर मारपीट किये जाने को लेकर तहरीर दी गई। हालांकि कोतवाल ने आरोपी बाबू के द्वारा तहरीर मिलने की पुष्टि नही की। इधर बाबू के द्वारा कोतवाली मे तहरीर दिये जाने की जानकारी होने पर रविवार की देर शाम रजिस्टार कानूनगो की ओर से कोतवाली मे नई तहरीर सौपीं गई।





 एसडीएम के निर्देश पर सोमवार को पुलिस ने आरोपी बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं सूत्रो के मुताबिक बाबू के कारनामे से आजिज एसडीएम दिनेश मिश्र ने सुनील शर्मा को डब्ल्यूबीएन पटल से हटा दिया और राजेंद्र पाण्डेय को डब्ल्यूबीएन का प्रभार भी सौंप दिया गया है।







 मालबाबू और अफसरो के एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप को लेकर सोमवार को तहसील मे अधिवक्ताओं तथा कर्मचारियों ने दिन भर सरगर्मी का माहौल बना देखा गया। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे