Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देशी शराब के अवैध कारोबारी का आबकारी टीम ने फोड़ा भांडा










शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम ने कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव मे औचक दबिश देकर अवैध देशी शराब के कारोबारी का भांडा फोडने मे सफलता हासिल की है। 




डीओ बच्चा लाल के निर्देशन मे आबकारी निरीक्षक पीएन सिंह ने साहसिक तौर पर कोतवाली के केशवपुर गांव मे दबिश देकर चालीस लीटर अवैध देशी शराब तथा शराब बनाने मे प्रयुक्त होने वाले पांच कुन्तल लहन व भटठी तथा बर्तन आदि बरामद कर लिया। आबकारी टीम की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।






 करीब दो घंटे तक की छापेमारी को लेकर गांव मे हडकम्प का माहौल देखा गया। आबकारी टीम ने छापेमारी के दौरान गिरफ्त मे आये दो आरोपियो के खिलाफ आबकारी अधिनियम का मुकदमा भी दर्ज कराया। पकडे गये आरोपी जेठवारा थाना क्षेत्र के बसावन का पुरवा के बबलू सरोज तथा केशवपुर के कल्लू सरोज को पुलिस ने जेल भेज दिया। 






गौरतलब है कि पुलिस की शिथिलता के बावजूद जिला आबकारी अधिकारी बच्चा लाल के निर्देशन मे आबकारी टीम ने अभी हाल के ही माह मे उदयपुर तथा सांगीपुर थाना क्षेत्रो के अलावा लालगंज के ही रानीगंज कैथौला से भी लाखो की अवैध देसी शराब के कारोबारी का सफलतापूर्वक भाण्डा फोडा। 






जिला आबकारी अधिकारी बच्चालाल तथा लालगंज क्षेत्र के निरीक्षक पीएन सिंह व आबकारी निरीक्षक नेहा सिंह के सख्त तेवरो के कारण लालगंज क्षेत्र मे लगातार अवैध शराब की कारोबारी पर कसी जा रही नकेल से शराब माफियाओ मे इधर हडकम्प का माहौल देखा जा रहा है। वहीं लोगो के बीच खाकी की किरकिरी होती नजर आ रही है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे