शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। विभिन्न मांगो को लेकर प्रांतीय आहवान पर साधन सहकारी के सचिवो ने सोमवार को लालगंज के साधन सहकारी बैंक समिति बैंक परिसर मे अनिश्चितकालीन हडताल का आगाज किया।
आंदोलनरत सचिवो ने मांगो के समर्थन को लेकर समितियो मे तालाबंदी भी करते हुए अपना विरोध जताया। प्रदेश के सीएम को संबोधित ज्ञापन मे सचिवो ने कर्मचारियो को राज्य कर्मचारियो की भांति राजकीय कोष से नियमित बेतन भुगतान तथा पैक्स कर्मचारियो के संपूर्ण बकाया वेतन भुगतान व सेवानिवृत्त की आयु बासठ वर्ष किये जाने को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रखा।
इस मौके पर चंद्रपाल यादव, रामसुमेर पाल, ज्ञानेंद्र सिंह, अरूण कुमार, सूरज कुमार यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार मिश्र, पवन सिंह, रामराज दुबे, जयंत्री प्रसाद, आदर्श कुमार, राजेश मिश्र, भोला नाथ शुक्ल, भानु प्रताप सिंह आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ