Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संतराम तिवारी बने पीएसपी के जिला सचिव क्षेत्रीय लोगों ने दी बधाई












अखिलेश्वर तिवारी 

बलरामपुर गोंडा ।। समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल यादव द्वारा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाए जाने के बाद लगातार पुराने दिग्गज समाजवादी नेता उनके पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं । 






गोंडा जनपद में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष के रूप में शिवपाल यादव ने पुराने समाजवादी नेता सुरेश शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी है ।
सुरेश शुक्ला जिला अध्यक्ष 
सुरेश शुक्ला उन दिनो मे समाजवादी पार्टी का झंडा बुलंद कर रहे थे जब बलरामपुर और गोंडा एक ही जिले थे और उस समय सपा का कोई जनाधार भी नहीं था फिर भी सुरेश शुक्ला समाजवादी पार्टी का परचम व पहचान बराबर बरकरार रखे हुए थे । सुरेश शुक्ला ने पीएसपी के जिला कार्यकारिणी का गठन पूरी तत्परता से करना शुरू कर दिया है ।


 उसी क्रम मे मेहनौन  विधानसभा क्षेत्र के निवासी संतराम तिवारी को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है । उन्होंने आशा व्यक्त की है कि संतराम तिवारी एक जुझारू तथा कर्मठ समाजसेवी के रूप में वर्षो से कार्य करते आ रहे हैं और उनके जिला सचिव बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी । जिला सचिव बनाए जाने पर संतराम तिवारी ने जिला अध्यक्ष सुरेश शुक्ला तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया है कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे । 







संतराम तिवारी ने बताया कि उन्होंने वर्षों से पूरे क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से जनता से जुड़े रहकर समाज सेवा का कार्य किया है जिसका फायदा हमें पार्टी को मजबूत बनाने में मिलेगा ।उन्होंने कहा कि हमारे साथ हर जाति धर्म के लोग हैं और उन्हीं के बलबूते पर हमें अपने क्षेत्र व जिले में पार्टी को मजबूत बनाना है ।







 संतराम तिवारी के जिला सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्तियों तथा उनके शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी हैं । शुभकामनाएं देने वालों में वेद कुमार तिवारी, ध्रुव नारायण शुक्ला, रूपनारायण, रामफेर, कमला प्रसाद यादव, विनय कुमार यादव, मंगल प्रसाद यादव, कमल प्रसाद गौतम, लक्ष्मण आर्य, काशीराम आर्य, मंटू शुक्ला, मेजर शुक्ला, देवता देव शुक्ला, आदर्श त्रिपाठी , सहाबुद्दीन,  चांद अली,  मोहम्मद इश्तियाक,  रोज अली  व  मोहम्मद  एहसान सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे