Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मां वैष्णो पैरा मेडिकल कालेज विवादों में घिरा ,छात्र और छात्राओं ने लगाये गंभीर आरोप










सुनील उपाध्याय 
बस्ती । सदर कोतवाली के मड़वानगर में मां वैष्णो पैरा मेडिकल कालेज विवादों में घिर गया है, कालेज में पढ़ने वाले छात्र और छात्राओं ने फर्जी डिग्री देने का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच की मांग की है, डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का आदेश दे दिया है, आप को बता दें मां वैष्णो पैरा मेडिकल कालेज पिछले दो सालों से चल रहा है, जिसमें नर्सिंग का कोर्स कराया जाता है, 






छात्राओं का आरोप है की इन से कोर्स की फीस के नाम पर 65 से 80 हजार रूपए लिए गए और उस के बाद जब इन को डिग्री दी गई तो डिग्री फर्जी निकली, छात्रों का कहना है की जब इन लोगों ने डिग्री को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मेडिकल काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश ले गए तो वहां की लिस्ट में मां वैष्णो पैरा मेडिकल कालेज का नाम ही नहीं था, जिसके बाद उन को बताया गया की यह डिग्री फर्जी है, फर्जी डिग्री को लेकर पीड़ित छात्र और छात्राएं डीएम कार्यालय पर शिकाय लेकर पहुंची जिसके बाद डिप्टी सीएमओ सीएल कन्नौजिया ने मां वैष्णो पैरा मेडिकल कालेज की जांच के लिए गए लेकिन उन का कहना है की उस समय उन को कोई साक्ष्य नहीं दिया गया, बाद में वो लोग कुछ पेपर लेकर आए उस में मेडिकल काउंसिल ऑफ इण्डिया का लेटर तो है







 लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार का कोई लेटर नहीं है, मेडिकल काउंसिल ऑफ इण्डिया के लेटर में कहीं भी मां वैष्णो पैरा मेडिकल का नाम नहीं है, जिससे लगता है की मां वैष्णो पैरा मेडिकल कालेज फर्जी है, मेडिकल कॉउंसिल आफ उत्तर प्रदेश में जब छात्र मार्कशीट लेकर गए तो वहां पर बताया गया की ये कालेज हमारे यहां लिस्ट में नहीं है, आप का रजिस्ट्रेशन यहां नहीं होगा, बहर हाल मामले की जांच चल रही है, लेकिन कालेज में पढ़ कर डिग्री लेने वाले सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे