Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूरे हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ दीपोत्सव महापर्व दीपावली













अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद के सभी हिस्सों में दीपोत्सव महापर्व दीपावली पूरे हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ । बताया जाता है कि भगवान श्री राम 14 वर्ष वनवास पूरा करके आज ही के दिन अयोध्या वापस आए थे और उन्हीं के आने की खुशी में पूरे अयोध्या के घर घर को दीपों से रोशन किया गया था । धीरे-धीरे खबर पूरे देश में फैली और भगवान राम को आराध्य मानने वाले सभी लोग दीपावली के दिन दीप जलाकर खुशियां मनाने लगे ।








 माना यह भी जा रहा है कि माता सीता लक्ष्मी की रूप है और आज के दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा करने वालों को कभी लक्ष्मी की कमी नहीं होती ।इसीलिए सभी घरों में सायंकाल दीप जलाने के बाद मुहूर्त के अनुसार गणेश और लक्ष्मी के पूजन भी किए जाते हैं । लोग एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां मनाते हैं तथा रंग-बिरंगे फुल झरिया छोड़ते हुए पटाखे फोड़ कर अपनी खुशी का इजहार करते हैं । बदलते समय में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पटाखों की शोर तथा उनसे निकलने वाले धुंए से खतरा उत्पन्न होने लगा है जिसके कारण लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की जा रही थी । प्रदूषण कहीं ना कहीं एक बड़ी समस्या के रूप में आने वाले समय में उत्पन्न होने वाली है जिसे अभी लोग नजरअंदाज कर रहे हैं । 





                    दीपावली के शुभ अवसर पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में 10551 दीप जलाकर दीपोत्सव महापर्व को यादगार बनाया गया । महंत देवीपाटन मिथिलेश नाथ योगी ने दीपोत्सव महापर्व का शुभारंभ किया और मंदिर में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने 10551 दीपक जलाएं । महंत मिथिलेश नाथ ने लोगों से जलते हुए दीयों से सीख लेने की अपील की और कहा कि बनना है तो दीपक जैसा प्रकाशमान बनो । खुद भले जल जाओ परंतु दूसरे को रोशनी देने का काम करो । आपसी भाईचारा समरसता व बंधुत्व प्रेम को बरकरार रखते हुए ऐसे महापर्वों से सभी को सीख लेने की आवश्यकता है । 
               






                     भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के सभी सीमा चौकियों पर तैनात जवानों ने दीप जलाकर दीपावली पर मनाया । नवी वाहिनी के सेनानायक प्रदीप कुमार ने एसएसबी मुख्यालय पर दीप जलाकर सभी जवानों को बधाई दी तथा मिठाइयां खिलाकर उन्हें हमेशा प्रकाशमान रहने तथा अपने कर्तव्यों पर अडिग रहने की सलाह दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे