अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। पंच पर्व के रूप में माने जाने वाले दीपोत्सव महापर्व के आज चौथे दिन बलरामपुर के अति प्रचीन हनुमान मंदिर पर 3 नवम्बर से चल रहे विशाल संत सम्मेलन एवं हनुमान जयंती कार्यक्रम के अंतिम चरण में आज अन्नकूट पूजा, अयोध्या मथुरा काशी व नैमिषारण्य से आये संतों के सानिध्य में अन्नकूट पूजा और भंडारा संपन्न्ं हुआ ।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर पर प्रत्येक वर्ष पंच महापर्व दीपावली के चौथे दिन अन्नकूट भंडारा का आयोजन किया जाता है । हनुमान जयंती कार्यक्रम इसी के 2 दिन पूर्व संपन्न होता है और उससे पूर्व ही पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू करा दिया जाता है जिसका समापन आज 56 प्रकार के व्यंजनों से भगवान श्री राम, मां सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न साथ में बजरंगबली का भोग लगाकर विधिवत पूजन अर्चन के साथ संपन्न कराया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत मिथिलेश नाथ योगी व सदर विधायक पलटू राम मौजूद रहे ।
मंदिर के महंत महेंद्र दास ने बताया कि भगवान राम 14 वर्ष के बनवास के बाद अयोध्या लौटे थे उन्हीं के आने की खुशी में दीपावली मनाई गई और उसके अगले दिन 56 प्रकार के व्यंजनों को अर्पित किया गया । यह हनुमानगढ़ी मंदिर अयोध्या धाम स्थित मणिराम दास छावनी मंदिर का एक अंश है और यहां पर हनुमान जी विराजमान हैं । इसलिए यहां पर अयोध्या में होने वाली सभी परंपराओं का निर्वहन किया जाता है उसी परंपरा का निर्वहन आज भी किया जा रहा है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ