शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! जिले में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले के तेज तर्रार पुलिस कप्तान द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयास के साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने एक और सकारात्मक पहल करते हुए दीपावली के मौके पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए घर सजाओ पुरस्कार पाओ प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत कर हौसला अफजाई किया है !
बता दें कि पुलिस लाइन में दीपावली के मौके पर पुलिस विभाग के कर्मियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश से सभी आवासों में रह रहे पुलिस परिवारों के मध्य घर सजाओ पुरस्कार पाओ प्रतियोगिता का आयोजन रखा , जिसमें सभी ने उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाई ! आयोजित उक्त प्रतियोगिता में पुलिस लाइन के सफाई कर्मी मोहम्मद सन्ने और उनका परिवार प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया वहीं आरक्षी दीनानाथ शुक्ला और उनका परिवार द्वितीय पुरस्कार एंव आरक्षी सुधीर और उनका परिवार तृतीय पुरस्कार तथा सांत्वना पुरस्कार में आरक्षी जयवर्धन दुबे और उनका परिवार प्राप्त किया !
सभी विजेताओं को पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने पुरस्कृत करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक किया एसपी के इस पहल को लेकर पुलिस लाइन में चर्चा के साथ पुलिसकर्मियों व उनके परिवारों में उत्साह रहा और एसपी के पहल की सराहना होती रही !
बता दें कि आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 32 इंच एलजी का एलइडी टीवी जो 17 हजार मूल्य के और द्वितीय पुरस्कार में एलजी की वाशिंग मशीन 11 हजार रुपए मूल्य के एंव तृतीय पुरस्कार के रूप में एलजी का माइक्रोवेव ओवेन 7 हजार रुपए मूल्य का तथा सांत्वना पुरस्कार के रूप में इलेक्ट्रॉनिक आयरन 1हजार रुपए मूल्य का रखा गया था ! प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को एसपी द्वारा पुरस्कृत किए जाने पर प्रतिभागियों व उनके परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे !




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ