Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

क्लब के वेलकम बिटिया अभियान कार्यक्रम में बजे ढोल ताशे










शिवेश शुक्ला 

प्रतापगढ़ ! बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के क्रम में एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा चलाया जा रहा वेलकम बिटिया अभियान के तहत क्लब के जोन एडवाइजर रोशन लाल उमरवैश्य की अगुवाई में क्लब की महिला टीम ने दीपोत्सव पर्व के मौके पर जिला महिला अस्पताल में ढोल और ताशे के साथ पहुंचकर दीपावली के दिन जन्मी लक्ष्मी स्वरूप बेटियों के माताओं को माला पहना वमिठाई खिलाकर खुशियां मनाई ! जिला अस्पताल में जन्मी बेटियों के माताओं को पहुंचे क्लब की महिला टीम ने खुशबू आरती गीता साहिल महिमा रंजना रूपाली सीमा बबीता रचना सोनी नीलम शकुंतला नेहा आरती आदि जो बेटियों को  जन्म दिया  उन्हें सम्मानित किया गया !






 इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष अर्चना खंडेलवाल ने कहा कि क्लब के द्वारा जो आज वेलकम बिटिया अभियान चलाया गया है ! आज जन्मी बेटियों के माताओं ने बहुत ही खुशी जाहिर की और कहा की बेटी होने पर जो परिवार के लोग कम खुश थे वह अब अपने को गौरवान्वित समझ रहे हैं ! इस मौके पर मोना ज्योति सुधा अग्रवाल रचना दिवेदी रश्मि अग्रवाल मिली पूनम गुप्ता सकून स्वेता प्रेरणा ममता मीना आदि शामिल रही !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे