सुनील उपाध्याय
बस्ती। काशी प्रसाद सिंह मेमोरियल चेरिटेबुल ट्रस्ट के तत्वावधान मे समाज के अभाव ग्रस्त, गरीब लोगों के बीच अंग वस्त्र व मिष्ठान वितरित कर प्रकाश का पर्व दीपोत्सव मनाया गया।
ट्रस्ट के संरक्षक मारकण्डेय सिंह ने कहा कि पर्व सभी के लिए समान होता है हमारे प्रयास से सभी के चेहरे पर मुस्कान आए तो हमें आत्मसुख मिलता है। सचिव डा.अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि ट्रस्ट का यह प्रयास प्रेरणास्पद है बडे बुजुर्ग हमारी थाती है ट्रस्ट विगत कई वर्षों से इनकी सेवा मे तत्पर है।कार्यक्रम मे महेन्द्र,शिपिल,दयाराम,मालती,कंचन, आरती, शिवा, दुखना आदि को अंग वस्त्र, लाई गट्टा,मोमबत्ती वितरित किया गया।
इस अवसर पर अष्ट्रभुजा प्रसाद, अवधेश, जगजीवन,डा.पंकज कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, झिन्कू आदि ने सहयोग दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ