शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव मे अधेड की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत को लेकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया गया है। गांव के राजकुमार सरोज ने सांगीपुर पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती सत्रह नवम्बर को उसके चचेरे भाई पारसनाथ सरोज को घर मे उसकी पत्नी तथा साली ने मारापीटा।
आरोप है कि घायल पारसनाथ को ज्यादा चेाटे होने पर परिजन इलाज के लिये सांगीपुर सीएचसी अस्पताल ले गये। किंतु दूसरे दिन अठारह नवम्बर को सुबह घायल पारसनाथ की घर पर ही मौत हो गई।
शिकातयकर्ता ने घटना को लेकर मृतक की पत्नी व उसकी साली पर साजिश कर हत्या का आरोप लगाया है। इस बाबत सांगीपुर कोतवाल अंगदराय का कहना है कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जायेगी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ