Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आज हो जाएगा शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान









अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गन्ना मूल्य भुगतान की अंतिम तारीख 30 नवंबर को मात्र 48 घंटे बचे हैं। रौजागांव चीनी मिल ने किसानों का बकाया करीब 57 करोड़ रुपये भुगतान कर दिया है।





 केएम शुगर मिल मसौधा पर किसानों का करीब 33 करोड़ रुपये बाकी है। डेड लाइन बीतने से पहले इसके भुगतान का दावा गन्ना विभाग कर रहा है।जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह के अनुसार चीनी मिल गुरुवार तक भुगतान कर देगी। उसे भी साफ्ट लोन मिल चुका है। किसानों के बकाया भुगतान की अब समस्या नहीं है। 




इससे दो दिन में किसान अपने खाते से धन निकाल सकेंगे।एक सप्ताह में मिलेगा कलेंडर उनके मुताबिक किसानहित सर्वोपरि है। बस, एक सप्ताह और इंतजार करना होगा। अंतिम कलेंडर उन्हें मिल जाएगा। कलेंडर के अनुसार उनकी कब पर्ची आएगी, पता चल जाएगा।





 रौजागांव चीनी मिल का 16 नवंबर एवं केएम शुगर मिल मसौधा का पेराई सत्र 20 नवंबर को शुरू हुआ है। 27 नवंबर तक रौजागांव ने करीब सात लाख कुंतल एवं मसौधा चीनी मिल ने करीब पांच कुंतल गन्ना खरीद की है। 

गन्ना मूल्य को लेकर असमंजस

किसान रामकिशोर वर्मा का कहना है कि अबतक गन्ना खरीद मूल्य प्रदेश सरकार ने घोषित नहीं किया है। पेराई सत्र शुरू हुए 10 दिन से अधिक हो गए, लेकिन गन्ना मूल्य को लेकर किसान समजंस बरकरार है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे