Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बिना किसानों को ब्याज दिये ब्याज लेना अनुचित :चन्द्रमणि पाण्डेय







सुनील उपाध्याय 
बस्ती : जिलाधिकारी बस्ती को सम्बोधित ग्यापन प्रसासनिक अधिकारी को सौंप कर जनपद में ऋणमोचन समाधान के जरिये किसान क्रेडिट कार्ड व विद्युतबिल भुकतान हेतु दबाव को अनुचित करार देते हुए तत्काल बंद करने की मांग करते हुए रालोद प्रदेश सचिव ने कहा कि जब सरकार किसानों का बकाया मूल्य भुकतान नहीं करा पा रही है न ही बकाया भुकतान पर किसानों को ब्याज मिल रहा है तो फिर किसानों के बकाये पर ब्याज लगाते हुए कर्ज अदायगी का दबाव क्यों बना रही है





 उन्होनें बताया कि जनपद में कई हजार किसान आज परेशान हैं अकेले इलाहाबाद बैंक डुहवा मिश्र हर्रैया द्वारा 186किसानों को लोकअदालत के जरिये भुकतान का दबाव बनाया गया है उन्होने किसानों की दुर्दशा का जिक्र करते हुए बताया कि हर्रैया के सहरायें गांव निवासी किसान नरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय जिसे विभागीय चक्कर काटने के बाद भी निजी नलकूप संचालन हेतु 2002से विद्युत आपूर्ति नहीं मिला फलतः आठ साल पूर्व वह अपना विद्युत मोटर बेंच दिया इसी बीच उसके खेत से होकर जाने वाली सरयु नहर में पानी आना बंद हो गया फलतः कृषक का कृषि कार्य प्रभावित है इतना ही नहीं नरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय सहित हजारों किसानों को 2014 में प्राकृतिक आपदा के फलस्वरूप देय सूखा राहत का पैसा नहीं दिया गया है कमोवेश यही स्थिति हर किसान की है ऐसे में किसानों की दुर्दशा व बकाये का जिम्मेदार सरकार व प्रसासन खुद है






 सरकार किसानों से ऋण लेने के बजाय उनकी दशा सुधारने पर ध्यान दे उन्होने बताया कि आगामी 30नवम्वर को मां विन्धयवासिनी पैरा मेडिकलकालेज के छात्रों, पीडित संविदिकर्मी लाइनमैन,सैनिकग्राम पचवस में पशुतस्करों की गोली के शिकार नवयुवक को न्याय दिलानें तथा बांध, ठोकर, पुल,ओबरवृज,सांडसाला निर्माण तथा नहरों में पानी छोडे जाने के वादों को याद दिलाने हेतु हम जिलाधिकारी कार्यालय का ऐतिहासिक घेराव कर सरकार व अधिकारियों को उनके कर्तव्य के प्रति आगाह करेंगें 






इस मौके पर अतुल बर्मा,आशुतोष पाण्डेय राहुल,विजय,सावन,आसफाअंसारी,सुष्मिता बर्मा,पुनीता पाण्डेय, महिमा चौधरी सहित सैकडों मेडिकल छात्र छात्रायें व किसान मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे