शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! बेल्हा में जन समस्याओं का निस्तारण करने की जगह जांच अधिकारी अपनी झूठी आख्या प्रस्तुत कर अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं इससे शिकायत कर्ताओं के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों की भी परेशानी बढ़ती जा रही है !
जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी निर्भय सिंह ने ऐसे ही घटना की शिकायत की है ! निर्भय सिंह का आरोप है कि उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई कि उनके मकान से लगे आम नीम व गूलर के पेड़ है जिनकी शाखाएं पूरे मकान पर फैली हुई हैं पेड़ों का तना भी घर के और झुका हुआ है जो किसी भी समय गिरकर मकान को क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ जानमाल को भी खतरा पहुंचा सकते हैं !
शिकायत क्रम संख्या 200173180180 02 की जांच वन विभाग के सेक्शन अधिकारी लक्ष्मणपुर से कराई गई ! आरोप है कि वन विभाग के सेक्शन अधिकारी लक्ष्मणपुर बिना किसी कार्यवाही के घर बैठे रिपोर्ट बनाकर अपनी आख्या जिम्मेदार अधिकारी को प्रेषित कर दिए ! अपनी रिपोर्ट में जांच अधिकारी ने दर्शाया है कि मकान की ओर झुके पेड़ों की डालियां को कटवा दिया गया है ! निर्भय ने जांच आख्या को भ्रामक बताते हुए डीएम से शिकायत करते हुए प्रकरण की जांच करवाने की मांग की है !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ