शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ ! महिलायें आज के दौर में पुरूषों से किसी भी क्षेत्र में कम नही है। सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये सरकार द्वारा विभिन्न योजनायें चलायी जा रही है जिससे समाज में जागरूकता के साथ-साथ महिलायें आत्म निर्भर भी हो रही है।
उक्त बाते उ0प्र0 की राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने बुधवार को पीडब्लूडी डाक बगले में पत्रकारो से रूबरू होते हुए कही! उन्होने कहा कि नारी हमेशा से सशक्त है और नारी विश्व की रचयिता है, नारी जब बदलती है तो इतिहास बदलता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में महिलाओ में जमीन उत्पीड़न की समस्या ज्यादा देखने को मिली है इसे प्रशासन को दूर करना चाहिए !
पास्को एक्ट के दो मामले आए जिसमें पुलिस लापरवाही बरत रही है ! उन्होने कहा कि महिलाओं को कोई भी शिकायत होने पर व्हाट्सएप नम्बर 6306511708 पर दर्ज करा सकती है जिससे आयोग द्वारा तुरन्त कार्यवाही की जायेगी।इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ज्योतिमा सिंह भी मौजूद रही!

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ