शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! मदरसों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी खामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ! उक्त बातें उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य रूमाना सिद्दीकी और कुंवर सैयद इकबाल हैदर ने नगर स्थित लोक निर्माण डाक बंगला में संयुक्त रूप से पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही ! उन्होंने कहा कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि मदरसों के संचालकों को मदरसों के अभिलेखों को उर्दू के साथ- साथ हिंदी में भी लिखना होगा जिससे सभी उन्हें आसानी से पढ़ सकें !
उन्होंने कहा कि मदरसों की शिकायतें मिल रही हैं शिकायतों की जांच कराकर उनके विरुद्ध शिकंजा कसा जाएगा ! प्रेसवार्ता में मौजूद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय यादव ने बताया कि जिले में 62 मदरसों की जांच की गई थी जिसमें 50 सही पाए गए जिन मदरसों में खामियां मिली हैं उनके विरुद्ध नोटिस जारी की गई है ! 3 मदरसों की जांच में कमरे कम बच्चों की संख्या अधिक मिली है जिनमें से कंधई मधुपुर के दो हैं उनकी जांच चल रही है !
उन्होंने बताया कि जीआईसी और जीजीआईसी में सौ - सौ - बेड का हॉस्टल 2016 में बनने हेतु स्वीकृति प्रदान हुई थी जिसे मार्च 2019 तक बन जाना है किंतु बजट के अभाव में अभी कार्य रुका हुआ है ! जीआईसी पटखौली में भी छात्रावास बनने की भी स्वीकृत है ! पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मदरसा बोर्ड में कम बच्चे बैठ रहे हैं ! इस वर्ष मदरसा बोर्ड एवं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं एक साथ होनी है !

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ