Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यात्रियों से भरी बस बेकाबू हो कर पलटी,कई घायल


रिपोर्ट:इम्तियाज खान,बल्दीराय सुल्तानपुर


बल्दीराय/सुल्तानपुर।सड़क जागरूकता अभियान के बावजूद भी सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नही ले रही है।आये दिन जिले भर से कंही न कंही से सड़क दुर्घटना की ख़बरें आती रहती है।वजह इसके पीछे साफ है सड़क सुरक्षा नियम की अनदेखी करना।इसी वजह से आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है।बता दे यात्रियों से भरी ओवर लोडेड बस नंबर UP42-T-2230 अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें बौठे यात्री खुशी उम्र 17 वर्ष,बाबी पत्नी विजय उम्र 35 वर्ष, विदेशी उम्र 65 वर्ष घायल हो गए। दुर्घटना में घायल लोगों को डायल 100 पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया गया।डॉ राजेश कुमार ने बताया कि दो लोगों का इलाज चल रहा है और खुशी की हालत गम्भीर थी जिसको जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है 
बल्दीराय थाना क्षेत्र के हलियापुर-कुड़वार रोड़ के सेमरा गांव मोड़ के पास दुर्घटना घटी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे