Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अन्नदाताओं का हक़ दिलाने में सरकार पूरी तरह फेल : डायमंड








ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। सरकार ने किसानों से वादा किया था कि उनकी फसल का दोगुना दाम दिया जाएगा और गन्ने का दाम 15 दिनों के अंदर भुगतान कराया जाएगा, लेकिन न दाम मिला और न ही फसल का दाम दोगुना किया गया। अगर कुछ दोगुना हुआ तो वह है








डीजल और खाद का दाम। यह बात कांग्रेस के गोंडा लोकसभा से संभावित प्रत्याशी कुतुबुद्दीन खान डायमंड ने कही।
     कांग्रेस के युवा नेता डायमंड ने कहा कि गन्ने की पर्चियों पर पुराने दाम ही डाले जा रहे हैं, जबकि सरकार दाम बढ़ाने का झूठा दावा करके किसानों को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े सारे सामानों पर महंगाई बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनमानस का जीना दूभर हो गया है। कांग्रेस नेता क़ुतुबुद्दीन खान डायमंड ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी हमेशा आगे रही है। हाल ही में हुए चुनावी वादों के अनुसार पार्टी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में कर्ज माफी के साथ साथ धान का खरीदी रेट 2500 रूपये करके ऐतिहासिक काम किया है, जो एक नजीर है। उन्होंने कहा कि नवगठित सरकारों द्वारा उठाए गए कदम इस बात का संकेत देते हैं कि किसानों के मुद्दों पर सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही गम्भीर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अगर जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाती है, तो इसके ख़िलाफ़ आंदोलन चलाया जाएगा।
     कांग्रेस नेता श्री डायमंड उज्जैनी कलां में किसानों के साथ बैठक की और कहा कि इस बात का इतिहास गवाह है कि देश की रीढ़ किसानों के हित में कांग्रेस ने ही काम किया है। उन्होंने केन्द्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को झूठों की सरकार कहा। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ झूठे वादे करके भाजपा किसानों को छलने का काम कर रही है। इसकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। इसलिए झूठे वादे करने वालों से सावधान रहने की जरूरत है।
    इस मौके पर किसान नेता शुक्ला प्रसाद शुक्ला, इमरान खान, रामदीन नेता, मसीहुद्दीन खान, शिव कुमार वर्मा, राजकुमार चौरसिया, पवन पांडेय, इश्तियाक शेख, झम्मन बीडीसी, रोज़ अली, विनय सिंह, सन्तोष वर्मा, सूरज तिवारी आदि मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे