कई राज्यों में दर्ज हैं दो दर्जन से अधिक मुकदमे
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! दमन दीव के विशाल रेस्टोरेंट के भीतर बार मालिक को ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतारने में शामिल रहे मास्टर माइंड 50 हजार का इनामिया अंतरराज्जीय शातिर बदमाश अनीश चढ़ा पुलिस के हत्थे। उक्त घटना का खुलासा पुलिस लाइन स्थित सई कंपलेक्स में पत्रकारों से रूबरू होते हुए एसपी एस आनंद ने करते हुए बताया कि अंडर वर्ल्ड डान जफर सुपारी गैंग का अनीश सदस्य है जिस पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे कई राज्यों में दर्ज है।
एसपी ने बताया कि स्वाट टीम और नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाई में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी का दावा है कि अनीश अपने असलहों से लैस साथियों संग एक अप्रैल अट्ठारह को दमन दीव के नेने कोतवाली अंतर्गत विशाल रेस्टोरेंट में पहुच कर बार मालिक गुजरात के शराब व्यवसाई अजय भाजरा की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके दमनदीव की पुलिस ने कई बार प्रतापगढ़ पुलिस से उक्त हत्यारोपी को पकड़ने में मदद के लिए पत्र भी लिखा।
इस पत्र के बाद से इस शातिर मो अनीश जो कोहड़ौर कोतवाली के वाजिदपुर का रहने वाला है को पकड़ने के लिए स्वाट टीम इंटेलिजेंस और नगर कोतवाली की पुलिस जाल विछाने में जुट गई और बीती रात अनीश चिलबिला ओवर ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार हो गया। बताया जाता है कि अनीश का सम्बंध मुम्बई के सुपारी किलर जफर सुपारी और खान मुबारक का साथी है। अनीश अवैध शराब के भी कारोबार में संलिप्त है और इंदौर से नासिक तक अवैध शराब लदी ट्रकों को सुरक्षित पहुचाने का काम करता है जिसके बदले अनीश को पचीस हजार प्रति ट्रक उसे मिलते है।
इस शातिर की गिरफ्तारी में इसके कब्जे से तीन सौ पन्द्रह बोर का एक तमंचा दो जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद हुआ। दमनदीव पुलिस ने ही अनीश पर पचास हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। अनीश वाहन चोरी से साल दो हजार तीन में अपराध की दुनिया मे कदम रक्खा तो पीछे मुड़कर नही देखा और उसके अपराधों की फेहरिस्त लम्बी होती चली गई। प्रतापगढ़ अमेठी बलरामपुर के साथ ही मुम्बई के विभिन्न थानों की फाइलों में शातिर अनीश का नाम दर्ज होता रहा और लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा।
जिले के एक लाख के इनामिया अंकुर उर्फ हब्बू सरोज और सद्दाम जैसे खूंखार अपराधियो के साथ भी इसकी संलिप्तता सामने आ रही है जिसके चलते जिला जेल में बंद हब्बू कोहड़ौर में जुलाई में हुई व्यापारी भाइयो की हत्या और अंतू और सुल्तानपुर में हुई दिनदहाड़े बैंक डकैती के आरोपी से अब अनीश का आमना सामना कराने की भी तैयारी में है। ताकि अन्य तमाम संगीन वारदातों का खुलासा हो सके। पत्रकार वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र सीओ सिटी अंजनी कुमार राय भी रहे मौजूद।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ