अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।मवईथाना क्षेत्र में देर शाम स्कूली बस की चपेट में आने से दो नौनिहालों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर लोगों ने बस चालक सहित बस को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। मृत्तक के पिता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लाश को पीएम के लिए अयोध्या भेज दिया
बताया जाता है कि प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर में जितेंद्र कुमार पुत्र श्यामू उम्र लगभग 10 साल मुकेश कुमार पुत्र गणेश उम्र लगभग 7 साल दोनों शाम को स्कूल बंद होने के बाद साइकिल से घर जा रहे थे।तभी पीछे से आ रही डायनेमिक इंटर कॉलेज रानीमऊ की बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे दोनों बच्चे लहूलुहान होकर गिर पड़े। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बस व बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।और आनन फानन में दोनों बच्चों को घायल अवस्था में सीएससी ले गए।
जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी हाउस अयोध्या भेज दिया इधर सूचना मिलते ही दोनों घरों में कोहराम मच गया धीरे धीरे गांव के लोग अस्पताल पर जमा होने लगे। इस बाबत में थानाप्रभारी रिकेश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के तहरीर पर बस चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।और बस चालक व बस यूपी 42 एटी 2680 को कब्जे में ले लिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ