Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता :5 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार










अखिलेश्वर तिवारी/वेद प्रकाश मिश्र 
बलरामपुर ।। बलरामपुर कोतवाली नगर, कोतवाली देहात तथा स्वाट टीम की कार्यवाही के दौरान 5 हिस्ट्रीशीटर शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है । गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चार देसी तमंचा व आधा दर्जन कारतूस भी बरामद किए गए हैं । जिले में बढ़ रहे अपराधों को नियंत्रण करने की दिशा में पुलिस इस गिरफ्तारी को काफी महत्वपूर्ण मान रही है ।





 अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात पुलिस ने अनोखी व विजय सोनकर नामक दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम एक दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमा पंजीकृत हैं जिसमें गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट भी शामिल है । कोतवाली नगर पुलिस ने भी एक शातिर अपराधी प्रभु शुक्ला को गिरफ्तार किया है जिसके नाम गैंगस्टर एक्ट व गुंडा एक्ट सहित 13 मुकदमा पंजीकृत हैं ।







 प्रभु शुक्ला दिनदहाड़े गोली कांड में आरोपी था । वहीं स्वाट टीम ने दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों अंसार अहमद उर्फ रिंकू तथा साकिर को अवैध तमंचे के साथ उस समय गिरफ्तार किया जब वे किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे ।

                      जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोइलरा जाने वाली सड़क से लिंक बंधा के पास चोरों के गिरोह को पकड़ने के लिए दबिश दी । घटनास्थल पर दो चोरों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई तथा दो अन्य चोर भागने में सफल रहे ।






 यह सभी लोग चोरी की किसी घटना को अंजाम देने के लिए रणजीत बना रहे थे गिरफ्तार किए गए अनोखी सोनकर पुत्र महादेव के नाम 9 अपराधिक मुकदमा पंजीकृत हैं वहीं दूसरे अपराधी विजय सोनकर पुत्र दयाराम के नाम गुंडा एक्ट व गैंगस्टर सहित 15 अपराधिक मुकदमा पंजीकृत हैं । तलाशी लेने पर अनोखी के पास से 12 बोर का एक देसी तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया वहीं विजय सोनकर के पास से एक देसी तमंचा तथा  तींन कारतूस बरामद किया गया । 








इन दोनों ने बताया कि इनके दो सहयोगी राम रूप उर्फ कन कटे पुत्र चंद्रिका तथा मताई पुत्र संतोषी भागने में सफल हुए ।  गिरफ्तार करने वाली टीम में है कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह व उनके सहयोगी उपनिरीक्षक श्रीराम यादव, रितेश पांडे, हेड कांस्टेबल रेप रिपु सूूदन शुक्ला , विंध्याचल मिश्रा, कांस्टेबल लालचंद यादव, मनोज कुमार तथा अरुण कुमार गुप्ता शामिल थे । कोतवाली नगर पुलिस ने दिनदहाड़े झारखंडी मंदिर के पास गोलीबारी करने का आरोपी प्रभु शुक्ला पुत्र मुरलीधर शुक्ला को गिरफ्तार किया ।







 इसके पास से एक 32 बोर का तमंचा बरामद किया गया । प्रभु शुक्ला के नाम यूपी गैंगस्टर एक्ट व गुंडा एक्ट सहित कुल 13 अपराधिक मुकदमे पंजीकृत है । प्रभु शुक्ला की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक जगत राम मौर्य तथा कांस्टेबल संजीव कुमार यादव शामिल थे । तीसरी सफलता स्वाट टीम को मिली जब मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अभियुक्त अंसार अहमद उर्फ रिंकू पुत्र इकबाल के पास से 315 बोर का एक देसी तमंचा तथा एक कारतुस  बरामद किया ।







 दूसरे अपराधी साकिर पुत्र जाकिर के पास से 12 बोर का एक तमंचा वा दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया गिरफ्तारी करने वाली टीम में स्वाट टीम के उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह वा हेड कांस्टेबल संतोष सिंह, सर्विलांस सेल के उप निरीक्षक चंद्रहास मिश्र व कांस्टेबल रोहित कुमार शुक्ला तथा कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक श्रीराम यादव, हेड कांस्टेबल रिपु सूूदन शुक्ला व कांस्टेबल अरूण कुमार गुप्ता शामिल थे । इन सभी गिरफ्तारी को बलरामपुर पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने की दिशा में बड़ी उपलब्धि मान रही हैं ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे