Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BASTI:करनपुर में महिला महाविद्यालय का हुआ शिलान्यास










सुनील उपाध्याय

बस्ती जिले के कलवारी के फेटवा करनपुर में आर के एस डी महिला महाविद्यालय का शिलान्यास विधायक रवि सोनकर ने किया । इसके पहले लोगों ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर व शाल देकर सम्मानित किया । 






  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री सोनकर ने कहा कि पिछड़े इलाके में महिला महाविद्यालय खोलने की नींव रखने के लिए विश्वनाथ उपाध्याय ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है I इससे क्षेत्र के बालिकों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए मौका मिलेगा I विशिष्ट अतिथि के आई पी एम कालेज के डायेरक्टर आर डी सिंह ने कहा कि विद्यालय खोलना बहुत ही पुनीत कार्य है I बालिकाओ के लिए नजदीक विद्यालय न होने से शिक्षा ग्रहण नही कर पाती थी I कार्यक्रम का संचालन शिव पूजन आर्य ने किया । आयोजन विश्वनाथ उपाध्याय व विवेक उपाध्याय ने लोगों के प्रति आभार प्रकट किया ।






  कार्यक्रम में विनोद सिंह, डा अजय यादव, डा राम जतन चौधरी, रजनीश चौधरी, बीर सिंह, सोनू सिंह, कपिल देव उपाध्याय, गिरजेश सिंह्, राम गुलाम चौधरी, विजय पाल चौधरी, गुड्डू सिंह, अभिषेक सिंह, दिनेश सिंह, घनश्याम पाण्डेय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे I

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे