Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

GONDA:मोटरसाइकिल की ठोकर लगने से एक महिला की मौत











दुर्गा सिंह पटेल 

मसकनवा गोंडा:-सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल की ठोकर लगने से एक महिला की मौत हो गयी।







मंगलवार को मसकनवा बभनान मार्ग पर भवाजितपुर गांव के पास  ज्ञानमती पत्नी श्रीराम गुप्ता घर से निकलकर कर सड़क पार कर रही थी।अचानक मसकनवा से बभनान की ओर तेज रफ्तार मे  जा रही एक मोटरसाइकिल सवार ने ठोकर मार दी।जिससे वह गंभीर  रूप से घायल हो गयी।घायल महिला को परिजनों द्वारा सीएचसी छपिया ले जाया गया। रेफर कर दिया गया। महिला को फैजाबाद ले जाते समय  मौत हो गयी।चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने बताया कि मोटरसाइकिल को  परिवाजनों ने खड़ी करवा लिया था।पुलिस को सौंप दिया। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 





घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थी। जो मातम में बदल गयी। अब कैसे पीले होगें रिंकी के हाथ। मृतका के दो बेटे मनीष और महेश तथ पांच बेटी थी। नीलम रीलू रेखा रिंकी और ज्योति जिसमें केवल तीन बेटियों की शादी हुयी है। चौथे नंबर की बेटी रिंकी की 26 फरवरी को शादी होनी है। सिर से मां का शाया उठ जाने के बाद बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। जो मातम में बदल गयी। पिता कैटर्स का काम करते थे। उसकी भी तबियत काफी खराब है।घर में कोई कुछ करने वाला नहीं है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे