Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BASTI:सीबीआई टीम ने सेंट्रल बैंक मैनेजर रिश्वत लेते दबोचा








सुनील उपाध्याय 
बस्ती । मंगलवार की शाम एकायक परशुरामपुर बाजार में स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा पर सीबीआई की टीम के पहुँचने से हड़कम्प मच गया। शिकायत पर बस्ती पहुँची टीम ने छापेमारी कर यहां के शाखा प्रबंधक को एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया ।




 सीबीआई टीम बताया कि पकड़े गए मैनेजर को लखनऊ स्थित सीबीआई के सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा। 


परशुरामपुर बाजार की सेंट्रल बैंक की शाखा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लखनऊ के नंबर प्लेट  लगी दो गाड़ियों से सीबीआई टीम के 10 लोग आ धमके तथा सीधे प्रबंधक कक्ष में पहुंचकर पूछताछ करने लगे। काफी देर तक संशय बना रहा टीम के अधिकारियों ने खुद आकर मामले की पूरी जानकारी दी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे