प्रतापगढ़ ! प्रत्येक वर्षो की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर नगर के टेजरी चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर अखंड रामायण पाठ के साथ भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया ! इस दौरान संगठन द्वारा चलाया जा रहे अभियान के तहत साथ ही गरीब व कमजोर वर्ग को सर्दी से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया।
कंबल वितरण के दो दिनी अभियान में 151 गरीब असहाय लोगों को संगठन के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद पांडेय द्वारा कंबल उपलब्ध कराया गया ! कड़ाके की ठंड से बचने के लिए मिले संसाधन से जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस दौरान संगठन के लोगों व सहयोगियों ने वाहन रोक कर राहगीरों व क्षेत्रीय लोगों को खिचड़ी वितरित की। खिचड़ी भोज कार्यक्रम से पूर्व संपन्न हुए अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति पर दिव्य यज्ञ के साथ कीर्तन भजन का कार्यक्रम किया गया ! इस दौरान संगठन के अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र नारायण तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव धार्मिक दृष्टिकोण से समाज को दिशा प्रदान करता है।
धर्म कर्म के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास होना चाहिए और समाजहित में सदैव तत्पर रहें। ब्राह्मण समाज का इतिहास गौरवमयी रहा है। इस दौरान संगठन के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा कि समाज को संगठित कर समाज को आगे बढाना हम सबका प्रथम कर्तव्य है। सामाजिक कुरीतियों को दूर करना व समाज के गरीब व जरूरतमन्दों को हर सम्भव मदद दिलाना समस्त समाज के लोगों का दायित्व है। इस दौरान संगठन के मीडिया प्रभारी शिवेश शुक्ल ने कहा कि ब्रह्मदेव समाज का किसी भी जाति धर्म या संप्रदाय से कोई भी भेद या द्धेष नहीं है !
इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि संगठन किसी भी प्रकार की राजनीतिक अथवा राष्ट्रीय एकता और अखंडता को प्रभावित करने वाली तथा अस्पृश्यता को पोषण देने वाली विचारधारा को समर्थन नहीं करता है! अखंड रामायण कार्यक्रम का शुभारंभ और समापन संगठन के अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र तिवारी व गोविंद मिश्रा संजय पांडेय द्वारा किया गया ! इस मौके पर प्रमुख रूप से संतोष भगवान जिला मंत्री दिनेश मिश्र शिवाकांत पांडे राजकुमार मिश्र पवन मिश्रा गोविंद मिश्रा राकेश तिवारी संजय पांडे परमानंद मिश्र शाश्वत पांडेय उत्कर्ष त्रिपाठी दीपक दुबे विनोद दुबे नारायण प्रसाद पांडेय मिहिर पांडे अनुभव तिवारी सहित आदि लोग मौजूद रहे !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ