Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

PRATAPGADH:छिनैती का विरोध करने पर सब्जी विक्रेता को पीट-पीट कर मार डाला










शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। बाजार से घर जा रहे फुटकर सब्जी विक्रेता को छिनैती का विरोध करना जान गंवाकर महंगा पड़ गया। जिले के लालगंज कोतवाली के अलीपुर का रामदास का पुत्र राजेश वर्मा 32 बीती सोमवार की रात आठ बजे बाजार से बाइक से घर वापस जा रहा था। चुर्री चौराहे के समीप तीन आरोपियो ने उसकी बाइक मे टक्कर मार दी। 





चुटहिल व्यापारी जब दुर्घटना मे घायल होकर गिर गया तो आरोपियो ने उसके पन्द्रह हजार रूपये छीनने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियो ने उसे जमकर मारापीटा। चुटहिल व्यापारी के शोर मचाने पर जब आस पास के ग्रामीण दौडे तो आरोपी बाइक छोडकर भाग निकले। मंगलवार की सुबह चुटहिल व्यापारी को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते मे उसकी मौत हो गई। व्यापारी की मौत की जानकारी होते ही ग्रामीण तथा बाजार के लोग आक्रोशित हो उठे।






 नाराज व्यापारियो ने चुर्री चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम की जानकारी होने पर लालगंज कोतवाल मृत्युंजय मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगो को समझाने बुझाने का प्रयास किया। कोतवाल की आक्रोशित लोगो ने एक न सुनीं तब प्रभारी तहसीलदार सुशील कुमार व सीओ ओपी द्विवेदी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर किसी तरह जाम को समाप्त कराया। मौके पर पहुंचे प्रभारी तहसीलदार ने मृतक के परिजनों को दुर्घटना बीमा तथा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद व मृतक की पत्नी को रसोईयां की नौकरी मे वरीयता का भी आश्वासन दिया। 






हालांकि मौके पर स्थिति सामान्य होने के बाद कोतवाली मे पुलिस ने परिजनो को आर्थिक मदद मे कथित झमेले के झांसे मे लेते हुए हत्या की तहरीर को दुर्घटना मे तब्दील करवा दिया। मृतक के भाई अक्षयलाल की तहरीर पर पडोसी जिले रायबरेली के सलोन थाना के सीमावर्ती गांव ठकुरइनी का पुरवा, जौदहा निवासी बच्चन सरोज, जगदीश, डब्लू तथा शुभम के खिलाफ मारपीट तथा लापरवाही पूर्वक दुर्घटना किये जाने के साथ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। दोपहर बाद पुलिस ने मृतक का शव पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे