गोण्डा:मंगलवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्री बानगढ़ देवी मंदिर प्रांगण में प्रातः काल से ही मां भगवती के श्री चरणों में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी चढ़ाकर माता के जयकारे लगाते हुए माथा टेका तथा खिचड़ी प्रसाद भोज ग्रहण किया कस्बे के मध्य स्थित शिवानी का देवी मंदिर प्रांगण में ग्रामीण व नगर वासियों ने प्रातः काल 5:00 बजे से माता रानी के श्री चरणों में खिचड़ी चढ़ाई तथा माता रानी के जयकारे लगाए यूपी जनरल लिस्ट एसोसिएशन इकाई मनकापुर के बैनर तले सैकड़ों मां भक्तों को खिचड़ी प्रसाद भोज कराया गया सर्वप्रथम इक्कीस ब्राह्मणों को खिचड़ी प्रसाद भोज कराया गया
इस अवसर पर नगर पंचायत मनकापुर के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने सभी ब्राह्मणों को महावीर पंचांग व दान दक्षिणा देकर पांचू कर आशीर्वाद प्राप्त किया खिचड़ी भोज कार्यक्रम में ग्रामीण व बाजार वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा खिचड़ी प्रसाद भोज ग्रहण किया इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम मोदनवाल सभासद ओम प्रकाश सोनी कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ बब्बू चाचा मनीष कुमार अनूप जैसवाल अभय कुमार इंद्रजीत सिंह राम कुबेर भंडारी माता प्रसाद उपाध्याय संतोष कुमार कसौधन धड़कन रामकृपाल गिरी राम गोपाल चौहान सौरभ मोरिया दिनेश पांडे दिलीप कुमार समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ