Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:वजीरगंज में जुआ खेलते हुए चार गिरफ्तार








डॉ ओपी भारती 
गोण्डा :वजीरगंज क्षेत्र के बहादुरा गांव से पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर ताश के पत्तों सहित हजारों रुपए बरामद किये हैं।





उप निरीक्षक अंकुर वर्मा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उन्होंने शनिवार शाम को उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार , प्रधान आरक्षी विजय सिंह व पुलिस बल के साथ बहादुरा गांव के तालाब के पास छापा मारा तो वहां चार लोग जुआ खेल रहे थे।




उनको पकड़ कर जब पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम पता रामेंन्द्र सिंह निवासी चंदापुर,थाना वजीरगंज,प्रेम चन्द निवासी सिकन्दरपुर थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती,पप्पू यादव निवासी बहादुरा,थाना वजीरगंज व इंद्र कुमार,निवासी चक्रतीर्थ परिक्रमा मार्ग थाना राम जन्मभूमि, अयोध्या बताया।मौके पर ताश के पत्ते व 5600रुपए नकद बरामद किये गये।थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे