Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला , सौंपा ज्ञापन










शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ ! अधिवक्ता संघ लालगंज की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी शंभु  कुमार से मुलाकात कर अधिवक्ताओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर सात सूत्रीय ज्ञापन सोंपा। इस दौरान नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ प्रदान कर  स्वागत करने के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष  विकास मिश्र ने जिलाधिकारी को भरोसा दिलाया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के हित के प्रति कृतसंकल्प है।





और वह विधविरोध व समाज विरुद्ध कोई कार्य नहीं करेगी बल्किविधि व्यवस्था सुचारू रुप से संचालन करने मे सहयोगकरेगी। सिविल न्यायालय उपजिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार कोर्ट का अधिक से अधिक संचालन हेतु पूर्ण सहयोग करने की बात कही। साथ ही कमेटी ने जिलाधिकारी को 7 सूत्री ज्ञापन सौंप कर सिविल न्यायालय लालगंज में सर्किल से संबंधित सभी थानों के स्टेट स्थानांतरित किए जाने की मांग प्रमुखता से रखु। सिविल न्यायालय परिसर में व्याप्त गंदगी को दूर कर स्वच्छ वातावरण स्थापित करने हेतु सिविल न्यायालय में दो एवं तहसील लालगंज मेंचार सफाई कर्मियों की नियुक्ति कराने की भी मांग रखी।




 पूर्व में आर्दश तहसील के तहत बनाये गये शौचालय को चालू करानेकी मांग की ।नायब तहसीलदारकी कमी को देखते हुए दो अतिरिक्त नैब तहसीलदार की तैनाती नायब तहसीलदार की नियुक्ति किए जाने तथा सर्किल के सभी थानों पर अधिवक्ताओं की लंबित सस्त्र पत्रावलीयो पर थाना एवं सीओ स्तर से  रिपोर्ट लगाकर अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रेषित किए जाने की मांग के साथ ही यह भी कहा कि रिपोर्ट लगाने के नाम पर स्थानीय थाने स्तर पर अवैध धन उगाही रोकी  जाए।



 साथ ही दीवानी परिसर में स्वच्छ वातावरण के तहत डस्टबिन स्थापित कराए जाने की मांग रखी।
 जिला अधिकारी प्रतापगढ़ शंभू कुमार ने सभी मांगो पर प्रभावी कार्यवाही किए जाने का आश्वासन देकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूरा भरोसा दिलाया कि वह कमेटी का पूरा सहयोग करेंगे।जिलाधिकारी से अध्यक्ष विकास मिश्र, महामंत्री आशीष तिवारी उपाध्यक्ष राजेश सरोज कोषाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव आयव्यय निरीक्षकविनोद मौर्य आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे