रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र मे एक बिकलाँग लड़के को कुछ लोगो ने रात मे घर से उठाकर मारडाला और लाश को नदी के किनारे पर फेक दिया।घर वालो को पता चला तो कोहराम मच गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।मुकदमा पंजीकृत करके जाँच शुरू की।
घटना संन्देह के घेरे में।
बताते चले की घटना तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा राँगी के मजरा बिसैधा की है जहाँ 03/02/2019की बीतीरात कुछ ल़ोगो ने एक बिकलाँग लड़के को रात एक बजे घर से उठाकर लेगये और मारकर लाश नदी किनारे फेक दी।
जब घर वाले ढ़ूढ़ते हुए नदी किनारे पहुँचे और लड़के की लाश देखकर हक्के बक्के रह गये व घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवा कर थाने पर ले आई जहाँ मृतक लड़के के पिता की तहरीर पर एक ही परिवार के छे लोगो पर नामजद मुकदमा पंजीकृत हुआ।और लाश पोस्टमार्टम में भेजी गयी
सूत्रो के खबर के अनुसार दोनो का विवाद पहले चल रहा था जिससे ये घटना घटी।कही बदले की भावना तो नही घटना संदिग्ध।
पूछने पर प्रभारी नीरिक्षक तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की लाश पोस्टमार्टम मे भेज दी गयी है।मुकदमा पंजीकृत करके जाँच की जारही है।पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद सही जानकारी हो पायेगी।
वही क्षेत्राधिकारी तरबगंज कृष्ण चन्द्र सिंह ने बताया की मुकदमा पंजीकृत हो गया है।जाँच की जारही है।मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ह्रदेश कुमार भी मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ