Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:भारतीय जनता पार्टी ने आयोजित किया प्रबुुद्ध जन सम्मेलन







सुनील उपाध्याय 
बस्ती:भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रबुुद्ध जन सम्मेलन का बस्ती में आयोजन किया गया। जिसमें बस्ती संतकबीर नगर एवं सिद्धार्थ नगर के विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक और कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों में सफलता के लिए जुटने की अपील की। 





सम्मेलन की शुरुआत प्रदेश सरकार में कैबिनेट मत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रशांत सिंह अटल, सांसद हरीश द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता ओपी मिश्रा, विधायक दयाराम चौधरी, सतेन्द्र सिन्हा, अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, राम ललित चौधरी,लोकसभा संयोजक राम शिगार ओझा, राजेंद्र नाथ तिवारी, ममता पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद वंदे मातरम का जयघोष हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि राष्ट्रहित में नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है, इसलिए सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए प्रचार-प्रसार की अपील की। 





 विशिष्ठ अतिथि प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि भाजपा बिना जाति, धर्म और वर्ण भेदभाव के कार्य करती है। गरीबों को आवास से लेकर महिलाओं को गैस कनेक्शन से लेकर गरीब तबके के स्वास्थ्य देखभाल के लिए आयुष्मान योजना की शुरुआत की। प्रदेश प्रवक्ता ओपी मिश्रा ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की विचारधारा पर कार्य करती है। 




मोदी सरकार ने अपना ध्यान गरीबों के हितों के लिए केंद्रित रखा है। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहाँ हमारी पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के आधार पर चलने वाली पार्टी है, जिन्होंने कहा था कि अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को जब तक हम आगे नहीं लायेंगे तब तक हमारा संकल्प साकार नहीं होगा और यही कार्य आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। हम सब प्रबुद्ध वर्ग का आवाह्न कर उन्हें प्रेरित करें की वे आज के नये भारत के विकास को समाज के सामने बेहतर ढंग से रखें।




 इस बैठक में शामिल विधि प्रकोष्ठ, बुद्धजीवी प्रकोष्ठ, शिक्षक प्रकोष्ठ, लघु उद्योग प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के  संयोजको ने कहा कि हमारी केन्द्र एवं प्रदेश की सरकारें सेवा भाव से विकासोन्ममुखी योजनायें तैयार करके गांव, गरीब, नौजवान, किसान एवं महिलाओं के उत्थान का कार्य कर रही हैं। बुद्धजीवी वर्ग इन बातों को बेहतर तरीके से समाज के सामने रख सकता है। 


अतः हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उन तक अपनी योजनायें एवं कार्य पहुंचायें। कार्यक्रम का संचालन संजय द्विवेदी ने किया। समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, सुशील सिंह, गजेन्द्र सिंह, चन्द्र शेखर मुन्ना, राकेश श्रीवास्तव, चतुर्गुन राजभर, विवेकानंद मिश्र, मिडिया प्रभारी अमृत वर्मा, नितेश शर्मा, भावेश पाण्डेय, सरोज मिश्र, रामानंद नन्हे, मनोज गुप्ता, प्रदीप पाण्डेय, राजन मिश्र, कृतिवर्धन सिंह, कुंदन वर्मा, परिपूर्णा नन्द पाण्डेय, संध्या दीक्षित, नीलम श्रीवास्तव, ओम प्रकाश ठाकुर, अंजलि मिश्रा, भगवान बक्स सिंह, अनिल पाण्डेय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे