अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक महिला कर्मचारी के साथ अस्पताल के ही चीफ फार्मासिस्ट द्वारा बलात्कार किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है । पीड़ित महिला कर्मचारी अभी कुछ ही माह पहले संविदा के तौर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कहार के पद पर तैनात की गई थी ।
सिद्धार्थ नगर की रहने वाली अविवाहित महिला कर्मचारी प्रतिदिन सिद्धार्थ नगर से बलरामपुर ट्रेन से अप डाउन करती है । पीड़ित महिला का कहना है कि 13 फरवरी को उसकी ट्रेन छूट गई थी जिसके बाद चीफ फार्मासिस्ट कृष्णकांत मालवीय ने उसे अपने घर में अगली ट्रेन आने तक रुकने को कहा और साथ में यह भी कहा कि शाम की ट्रेन के समय स्टेशन तक पहुंचा देगा ।इसी बीच उसे दूध में कुछ नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया गया जिसके बाद उसे बेहोशी आ गई ।
उसके बेहोशी का फायदा उठाकर चीफ फार्मासिस्ट कृष्णकांत मालवीय ने उसके साथ दुराचार किया । पुलिस क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह ने बताया पीड़ित महिला कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की छानबीन तथा वैधानिक कार्यवाई कराई जा रही है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ