थानाध्यक्ष बोले - "जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई"
ए.आर. उस्मानी
गोंडा। अनुसूचित जनजाति की किशोरी के साथ एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने आरोपी के विरुद्ध स्थानीय थाने में तहरीर दी है।
घटना गुरुवार सुबह की बताई जाती है, लेकिन प्राथमिकी अब तक दर्ज नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार खरगूपुर नगर पंचायत से सटे एक गांव की अनुसूचित जनजाति की एक 12 वर्षीया किशोरी के साथ नगर के एक मोहल्ला निवासी एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया।
पीड़िता के पिता द्वारा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बुधवार को सुबह उसकी नाबालिग लड़की घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गई थी। अकेली देखकर अधेड़ व्यक्ति ने घसीट कर बालिका को घर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां व अन्य लोग पहुंचे तो उसे लहूलुहान अवस्था में पाया।
घटना की सूचना पर डायल 100 टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। समाचार भेजे जाने तक पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी नहीं दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ