Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुलायम को मैनपुरी से प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध, सांसद समर्थकों ने फूंका पुतला








ए. आर. उस्मानी
लखनऊ। सपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद मैनपुरी में विरोध की आवाज उठी है। यहां खुद को सपा कार्यकर्ता और सांसद का समर्थक बताते हुए युवाओं ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का पुतला फूंका। इन युवाओं ने मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद तेजप्रताप का टिकट काटे जाने का पुरजोर विरोध किया।
    



शनिवार को शहर के संता बसंता चौराहा पर बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। युवा सपा की टोपी लगाने के साथ ही पार्टी का झंडा भी लिए हुए थे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने उनका प्रतीकात्मक पुतला फूंका। युवाओं का कहना था कि जानबूझ कर सपा राष्ट्रीय महासचिव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद तेज प्रताप यादव का टिकट कटवाया है। युवाओं ने एक स्वर में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जगह सांसद तेजप्रताप यादव को टिकट देने की मांग की। पुतला फूंकने वाले युवाओं ने अपना नाम अजीत यादव, सिद्धार्थ यादव, अंशुल कुमार, रामगोपाल सिंह, सरनाम बताया। 
   



सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहा कि मेरे साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता संयुक्त सम्मेलन में मौजूद थे। पुतला फूंकने वालों के संबंध में जानकारी की जाएगी। अगर वह पार्टी कार्यकर्ता होंगे तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे