ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के पेड़ारन गांव में बगैर परमिट के नीम तथा शीशम के प्रतिबंधित हरे पेड़ों पर खुलेआम आरा चल रहा है। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत वन तथा पुलिस विभाग से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
हालांकि, फॉरेस्ट गार्ड ने शिकायत की पुष्टि करते हुए बताया कि वह मौके पर पहुंच रहे हैं और अवैध रूप से पेड़ों की कटान करा रहे ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों पुलिस तथा वन विभाग की मिलीभगत से खुलेआम बगैर परमिट के हरे प्रतिबंधित पेड़ों की कटान धड़ल्ले से की जा रही है। रविवार को थाना क्षेत्र के पेड़ारन गांव में नीम व शीशम के हरे पेड़ों की अवैध कटान कराई जा रही है।
इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस तथा वन विभाग से की गई। सूचना के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं दूसरी तरफ फॉरेस्ट गार्ड देव नरायन पाण्डेय ने पुष्टि करते हुए बताया कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के पेड़ारन गांव में अवैध रूप से प्रतिबंधित पेड़ों की कटान कराए जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर वह मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। अवैध रूप से पेड़ों की कटान कराने वाले के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ