सुनील उपाध्याय
बस्ती। मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मखौड़ा धाम से शुरू किया गया मनोरमा सफाई अभियान आज जनप्रतिनिधियों, जिम्मेदार अधिकारियों के सहयोग से आज जनांदोलन का रूप ले चुका है। पहले विधायक अजय ने नदी में कूदकर सफाई मनोरमा सफाई अभियान में सहयोग किया फिर सांसद हरीश द्विवेदी ने भी आगे आकर मनोरमा की सफाई की ।
आज जिलाधिकारी डॉ राज शेखर ने मनोरमा सफाई अभियान में खुद जाकर अपना योगदान दिया। जिलाधिकारी अपने बेटे आर्यन संग खुद फावड़ा लेकर सफाई अभियान में जुट गए । जिलाधिकारी व उनके बेटे आर्यन के कार्यो की चारों तरफ प्रसंशा हो रही है। जिलाधिकारी आज खुद हरैया तहसील के जगदीशपुर गाँव में "मनोरमा नदी के सफाई अभियान में पहुचकर खुद शुरू कर दी।
जिलाधिकारी के साथ सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, एसडीएम हरैया, बीडीओ हरैया और अन्य अधिकारियों ने सफाई अभियान में सहयोग किया।
28 जनवरी को बस्ती महोत्सव के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रतीकात्मक स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई थी। इस परियोजना को मनरेगा बजट के माध्यम से पूरा किया जाना है।
पिछले 40 दिनों से, इस कार्य को 153 तालाबों में शुरू किया गया था और 70000 से अधिक परिवारों इस अभियान में भाग ले रहे है। पिछले 40 दिनों में नदी के 40 किमी साफ करने में सक्षम थे। बाकी 75 किमी को अगले 60 दिनों में किए जाएंगे। 164 तालाबों में से 153 तालाबों में काम चल रहा है। मार्च के अंत तक इन्हें पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ