दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा। योगी सरकार में गौ तस्करों के हौसलें बुलंद छपिया थाना क्षेत्र के सिंगारघाट पुल के निकट तेजपुर जंगल मे छपिया पुलिस व ग्रामीणों के तत्परता से बची एक गाय व एक बैल की जान खेत मे कार्य कर रहे ग्रामीणों ने दोपहर करीब 12 बजे देखा कि जंगल मे चार युवक गाय व बैल दौड़ा- दौड़ाकर पकड़ रहे हैं
और एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर जंगल किनारे खड़ी है जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस चौकी भोपतपुर पे दी पुलिस के भनक लगते ही गौ तस्कर मौके पर हुए फरार मौके पर पहुँची पुलिस ने देखा कि जंगल के अंदर एक गाय व एक बैल रस्सी में बाँधे हुए हैं और कई रस्सियों को फंदा बनाकर पेड़ से लटकाया गया है।
पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से आनन-फानन में रस्सी में बाँधे एक गाय व बैल को मुक्त कराया गया और पुलिस ने जंगल मे गौ तस्करो की छान बीन शुरू कर दी।
एसओ छपिया एसबी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है आरोपी गौ तस्करों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ