Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:पोलियो जागरूकता रैली निकली








शिवेश शुक्ला  
प्रतापगढ़ | जिले के  मंगरौरा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के तत्वावधान में शनिवार को पल्स पोलियो अभियान की रैली निकाली गयी। रैली में शामिल बच्चे जागरूकता संबंधी नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक कर रहे थे। साथ ही लोगों से अपने बच्चों को पल्स पोलिया की खुराक पिलाने की अपील किया गया।पल्स पोलियो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गयी।




 इसमें आंगनबाड़ी व प्राथमिक विद्यालय रामापुर के बच्चे भी शामिल रहे। स्कूली बच्चे हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां व बैनर लेकर चल रहे थे। साथ ही जागरूकता संबंधी नारे लगाते हुए लोगों को पल्स पोलियो के प्रति जागरूक भी करते चल रहे थे। रैली को डा.भरत पाठक ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया रैली का नेतृत्व डा. अरुण गुप्ता एवं डा सतीश कनौजिया ने सयुंक्त रूप से किया जिले से रैली में डीसीपीएम मो. नाजिम एवं यूनिसेफ जिला कोआर्डिनेटर वकील अहमद ने प्रतिभाग किया |




 यूनिसेफ ब्लॉक कोआर्डिनेटर नरेंद्र कुमार मिश्र ने रैली में विभिन्न नारों हमने ठाना है  पोलियो को भगाना है जैसे नारों के साथ रैली में प्रतिभाग किया रैली में संतोष त्रिपाठी ' मंजू सरोज ' अमित सिंह ' दीपक श्रीवास्तव ' शमीम ' रत्नाकर तिवारी समेत आशा एवं स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे