शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । जिला जज नन्द लाल के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 4229मामलों की सुनवाई कर निस्तारण किया गया ।
सिविल जज सीनियर डिवीजन मधु डोगरा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि मामलो के निस्तारण से जनता को बहुत बड़ी राहत मिली है, उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व विभाग सहित कुल 4229 वादों का निस्तारण एक दिन में करके रिकॉर्ड बनाया गया। इस लोक अदालत में क्रिमिनल उपसमनीय वाद के 1928 मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमें 247315 रुपए का जुर्माना वसूला गया ।
मोटर दुर्घटना प्रति कर अधिनियम में 20 वादों का निस्तारण हुआ, और 672000 रुपये की क्षतिपूर्ति दिलाई गई । परिवार वादों के 22 मामले निस्तारित किए गए।राजस्व प्रशासनिक वाद के 1301 मुकदमों का निस्तारण किया गया । । बैंक एवं टेलीफोन विभाग के 904 मुकदमों का निस्तारण किया गया एवं 45909301 रुपए का सेटलमेंट किया गया । उत्तराधिकार के मामलों में 2688192 रुपए का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
लोक अदालत का संयोजन सचिव श्रीमती मधु डोगरा द्वारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में एडवोकेट मीडिएटर विश्वनाथ त्रिपाठी तथा पीएलवी राम प्रकाश पांडेय , शैलेंद्र ओझा, विनोद मिश्रा, अजय शर्मा ने सक्रिय रुप से सहयोग किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ