Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:आगामी लोक सभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शान्तपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु बैठक आयोजित








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को निष्पक्ष व शान्तपूर्ण ढ़ग से सपन्न कराये जाने हेतु जनपद में 10 जोनल व 120 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गये है । सभी जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई । बैठक में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई ।

                     

यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप डुली ने दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव संबन्धित आवश्यक निर्देश देते हुये कहा कि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका चुनाव में सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने जोन/सेक्टर के अन्तर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों के नाम व मतदाताओं की संख्या आदि की जानकारी अवश्य कर लें,




 सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने सेक्ट से संबन्धित मतदान केन्द्रों का भ्रमण करके मतदान स्थल की स्थिति, पहुॅच मार्ग, पेयजल, शौचालय, रैंप, फर्नीचर, विद्युत आदि की व्यवस्था देंख लें, यदि कहीं व्यवस्था में कमी है तो इसकी निरीक्षण रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपे। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर के मतदाताओं से भ्रमण के  दौरान बातचीत कर लें किसी भी प्रकार के विवाद या चुनावों में किसी प्रकार की गड़बड़ी की सम्भावना होने की भी जानकारी कर लें व ऐसी किसी भी सूचना की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी को तत्काल दें दें। मतदान स्थलों का निरीक्षण कार्य 11 व 12 मार्च को पूरा कर रिपोर्ट सौंपे। 




मुख्य विकास अधिकारी ने चुनाव से संबन्धित निर्देश देते हुये कहा कि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों पोलिंग पार्टियों के रवानगी से पूर्व यह सुनिश्चित कर लेगें कि प्रत्येक मतदान स्थल के लिए मतदान अधिकारी, सुरक्षा कर्मियों व पुलिस बल, की उपलब्धता निर्धारित मापदण्ड के अनुसार पर्याप्त है, किसी भी प्रकार की कमी होने पर उक्त सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी को देंगें। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टियो की रवानगी के उपरान्त उनको मतदान स्थल पर सुरक्षित पहुॅचाने व पुनः सकुशल वापस लौटना सुनिश्चित करेंगें। 




मतदान के दौरान सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केन्द्रो का भ्रमण कर सुनिश्चित करेंगे की मतदान सकुशल किया जा रहा है। कोई भी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट उप जिला निर्वाचन अधिकारी को बिना बताया अपना जोनल व सेक्टर नहीं छोड़ेगा। मतदान के दौरान ईवीएम खराबी या अन्य किसी अपात्र परिस्थिति के दौरान मतदान प्रक्रिया बाधित न हो, इसकी जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट की होगी। 



मुख्य विकास अधिकारी ने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि सभी अपने कर्तव्यों व जिम्मेदारी का सकुशल पालन करेंगें, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने जोनल मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहेंगे, व सभी जोनल मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी के संपर्क में रहेंगे। सूचनाओं का आदान-प्रदान तत्काल होना चाहिए। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को तुरन्त देंगे। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । 





बैठक में अपर जिलाधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, उप जिलाधिकारी सदर नागेंद्र नाथ यादव, एसडीएम उतरौला अरुण कुमार गौड़, एसडीएम तुलसीपुर, डीडीओ गिरीश चन्द्र पाठक, सहायक निर्वाचन अधिकारी गिरिजेश सिंह के अलावा सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे